Balia News: ट्यूमर से पीड़ित मरीज को दी आर्थिक सहायता
बलिया, नवम्बर 15 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी ट्यूमर से पीड़ित सोनू कुमार गोंड की मदद के लिए भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने पहल की है। शुक्रवार की शाम को उन्होंने सोनू को इलाज के लिए तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही उनके समुचित इलाज का खर्च स्वयं उठाने का भरोसा भी दिया। ट्यूमर से पीड़ित सोनू गोंड के इलाज के दौरान चिकित्सकों को उनका बायां हाथ काटकर अलग करना पड़ा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके इलाज में काफी कठिनाई आ रही थी। ऐसे में सूर्यभान सिंह की मदद से उनका इलाज दोबारा शुरू हो सका है। इससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर सूर्यभान सिंह ने कहा कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना उनका सामाजिक दायित्व है। किसी पीड़ित परिवार पर संकट की घड़ी में आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.