Balia News: टॉफी का लालच देकर किशोर ने मासूम संग किया दुष्कर्म
बलिया, अगस्त 8 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के एक गांव में मासूम के साथ उसी के पड़ोसी किशोर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस प्रकरण में लड़की की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने शनिवार को आरोपी किशोर को पकड़ लिया।एक व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार को उसकी ढाई साल की बेटी घर के पास खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस का करीब 14 वर्षीय किशोरी लड़की को टॉफी देने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। बालिका की तलाश करते हुए कुछ देर बाद उसकी मां पहुंची तो किशोर लड़की को छोड़कर भाग गया। इसके बाद मासूम ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। लड़की को लेकर घरवाले थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.