Balia News: टूटकर गिरे तार की चपेट में आकर डॉक्टर की मौत
बलिया, सितम्बर 27 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर रविवार की देर शाम एक डॉक्टर की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। फिलहाल परिजन शव को अस्पताल से लेकर घर चले गये।इलाके के डेहरी निवासी 65 वर्षीय डॉ. अरुण सिंह उर्फ मुन्ना घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने धान के खेत को देखने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में पहले से टूटकर गिरे लो टेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गये। जानकारी होने पर परिजन उन्हें स्थानीय सीएचसी पर लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: चिनहट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर संविदाकर्मी की मौत इसके बाद परिवार के लोग शव को घर लेकर चले गये। लोगों का कहना है कि मृतक लम्बे समय तक कस्बा में क्लीनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.