Balia News: टूटकर गिरे एचटी तार की जद में आकर महिला की मौत
बलिया, जुलाई 26 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के गोपालपुर (संवरा) गांव में रविवार की शाम को हाईटेंशन तार के अचानक टूटकर गिर जाने से उसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गांव निवासी 50 वर्षीया ममता चौबे पत्नी स्व. नरसिंह चौबे शाम को करीब साढ़े पांच बजे घर से खेत की तरफ शौच के लिए गयीं थीं। वापस लौटते समय रास्ते में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया लिहाजा वह गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उन्हें स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां के डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया। परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.