Balia News: टूटकर गिरा बिजली का तार, अधेड़ की गयी जान
बलिया, सितम्बर 8 -- Balia News: बैरिया,हिन्दुस्तान संवाद। रास्ते से गुजरते समय टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर मंगलवार को अधेड़ की मौत हो गयी। वैसे कुछ लोगों का कहना है कि तार पहले से ही रास्ते पर टूटकर गिरा हुआ था जिसकी जद में अधेड़ आ गया। शव लेकर उपकेंद्र पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। इस मामले में मृतक के पौत्र की तहरीर पर पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ और जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। नगर पंचायत के मिर्जापुर बिचला टोला (वार्ड नंबर 16) निवासी 58 वर्षीय हृदयानंद वर्मा सुबह टहलकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच वह रास्ते पर टूटकर गिरे बिजली के तार की जद में आ गंभीर रुप से झुलस गये। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.