Balia News: टीनशेड में घुसी अनियंत्रित पिकअप, तीन महिलाएं घायल
बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार पिकअप बुधवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टीनशेड में घुस गयी। इस हादसे में टीनशेड में बैठी तीन महिलाएं घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने सभी को स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया। पुलिस चालक और गाड़ी को कब्जा में लेकर छानबीन कर रही है।स्थानीय कस्बा की ओर से बांसडीह की तरफ जा रही पिकअप इलाके के छितौनी गांव के पास से गुजरते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टीनशेड की दीवार से टकरा गयी। हादसे में दीवार गिरने से टीनशेड में बैठीं 45 वर्षीय विजय लक्ष्मी, 50 वर्षीय लीलावती तथा 40 वर्षीय रीता घायल हो गयीं। तेज आवाज के साथ हुई दुर्घटना में पिकअप का इंजन बंद हो गया। घायल महिलाओं का शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। ग्रामीणों ने पिकअप चालक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.