बलिया, जुलाई 12 -- Balia News: बेल्थरारोड। लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि शनिवार की देर शाम डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तिरनई खिजिरपुर में कुछ लोगों द्वारा दो लोगों की गाड़ी की चाभी और 45 सौ रुपये रुपए छीन लिया है। इसके बाद पीआरवी और उभांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि जीऊतपुरा निवासी सचिन यादव, भीटाभुवारी निवासी यश यादव तथा तिरनई खिजिरपुर निवासी गुफरान के द्वारा झूठी सूचना दी गई थी। गाड़ी की चाभी निकालने और पैसा छीनने जैसी कोई वारदात नहीं हुई थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और बात में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...