Balia News: झांसा देकर 18 हजार की उचक्कागिरी
बलिया, अक्टूबर 4 -- Balia News: बैरिया। बैंक से पैसा निकालने पहुंची एक महिला से उचक्कों ने शनिवार को 18 हजार रुपये ले लिया। ठगी होने का आभास होते ही महिला ने शोर मचाया, हालांकि उचक्का फरार हो चुका था। पुलिस महिला की शिकायत पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इलाके के पांडेपुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी सुरेंद्र नाथ राम ने पुलिस को बताया है कि शनिवार को कस्बा के एक बैंक से करीब 25 हजार रुपये निकालकर गिन रही थी। इसी बीच पहुंचे एक व्यक्ति ने नोट बदलने का झांसा देकर गड्डी ले लिया। इसके बाद उसने पैसा निकालने के साथ ही दूसरी गड्डी थमा दिया और फरार हो गया। जब महिला ने नोट की दूसरी गड्डी की गिनती की तो उसमें केवल सात हजार रुपये थे। इस सम्बंध में एसओ राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर सीसीटीवी के जरिये उचक्के की पहचान और तलाश की जा रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.