Balia News: झांसा देकर महिला से लिया जेवर
बलिया, अक्टूबर 1 -- Balia News: भीमपुरा। क्षेत्र के डफलपुरा गांव में आवास दिलाने के नाम पर एक महिला को झांसा देकर उचक्के सोने का टप्स लेकर फरार हो गये। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। डफलपुरा निवासी महाजन मौर्य का कहना है कि कुछ दिनों पहले बाहर गया था। इसी बीच घर पर पहुंचे दो लोग मेरी पत्नी कौशल्या देवी को आवास दिलाने की बात कहकर बातचीत करने लगे। उन्होंने बहला-फुसलाकर कान का टप्स लेकर फरार हो गये। इस संबंध में एसओ रंजीत विश्वकर्मा का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.