Balia News: झांकी निकाल शनिदेव महाराज का हुआ पूजन
बलिया, अगस्त 8 -- Balia News: बेल्थरारोड। नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर पर शनिवार को श्री शनिदेव जी महाराज की झांकी का दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने श्री शनिदेव जी का पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। पुजारी पंडित नागेंद्र उपाध्याय ने कहा कि श्री शनिदेव जी न्याय के देवता हैं। इनका विधि विधान से पूजन- अर्चन करने से सारे कष्ट मिट जाते हैं। शनिदेव की कृपा से बिगड़े कार्य बन जाते हैं। इस दौरान श्री शनिदेव जी के जयघोष से वायुमंडल गूंज उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.