बलिया, जुलाई 19 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। एक सप्ताह बाद शनिवार को दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दिया है। खेतों में पर्याप्त नमी के बाद किसान धान की रोपाई में तेजी से जुट गए हैं। बरसात के चलते सड़कों पर कीचड़-फिसलन तथा मोहल्लों की गलियों में नाबदान का पानी बहने से लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी होती दिखी। बारिश के बाद निकली धूप के कारण उमस बढ़ गई, जिससे लोग बेहाल नजर आए। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।आषाढ़ महीने के अंतिम सप्ताह में हुई झमाझम बारिश से किसानों को दोहरा लाभ मिला है। यह भी पढ़ें- Buxar News: झमाझम बारिश से बदला मौसम, धान की रोपनी को मिली नई उम्मीद एक ओर ऐसे किसान जो पानी के अभाव में अपने खेतों की रोपाई नहीं कर रहे थे, वह अब धान की रोपनी कराने में जुट गए हैं। दूसरी ओर...