Balia News: झमाझम बारिश के इंतजार में आसमान निहार रहे किसान
बलिया, अगस्त 3 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से झमाझम बारिश नहीं होने से किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। जिले के कुछ इलाकों में रविवार को दोपहर बाद रिमझिम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बन गया, लेकिन अन्नदाताओं को भारी बारिश का इंतजार है। जिले के बांगर इलाके में खरीफ की मुख्य फसल धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों को अपने खेतों की सिंचाई ट्यूबवेल व पंपसेट से करनी पड़ रही है ताकि धान की रोपनी और रोपी गई धान की फसल बच सके। इन सबके बीच हल्की बारिश से सड़कों पर कीचड़, फिसलन व निचले हिस्सों में जगह-जगह जल जमाव से लोगों को आवागमन में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच उमस ने किया बेहाल लोग व्यवस्था को कोसते हुए आते-जाते नजर आए। आज अधिकतम ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.