बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मंदिर में महिलाओं के गले से जेवर गायब करने की आरोपी महिला उचक्के को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।मनियर थाना क्षेत्र के देवरार निवासी अंजू पत्नी कमलेश साहनी ने कोतवाली पुलिस को बताया है कि तीन अगस्त को बाबा सैदनाथ मंदिर में पूजा करने गयी थी। शिव मन्दिर से पुजा करने के बाद दुर्गा मंदिर पहुंची तो पता चला कि गले से मंगलसूत्र गायब हो गया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि छानबीन के दौरान पुलिस ने घोघा चट्टी से करीब सौ मीटर पहले मौजूद बक्सर (बिहार) की रहने वाली मुन्नी पत्नी पिन्टू चौधरी को पुलिस ने पकड़ लिया। छानबीन में उसके पास मौजूद बटुआ से चोरी के दो मंगलसूत्र तथा कुछ न...