Balia News: जेपी ट्रस्ट से शुरू हुई पदयात्रा, छह गांवों में होगा रात्रि विश्राम
बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट (जेपी नगर) से रविवार को भाजपा नेत्री विजया लक्ष्मी सिंह ने एक सप्ताह तक चलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की। पूर्व सांसद भरत सिंह व जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।इस मौके पर विजया लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगभग 85 किमी की यात्रा होगी। इस दौरान छह गांवों में रात्रि विश्राम होगा, जहां चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास होगा। कहा कि यात्रा का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने, पात्र लोगों को उसका लाभ दिलाने तथा युवाओं में यह विश्वास पैदा करना है कि वे अपने मनचाहा क्षेत्र में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.