बलिया, जुलाई 26 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर से सटे बहेरी गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार को छोटे भाई और की पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसने भाई पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन संयोग से वह बच गया। महिला का इलाज सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बहेरी निवासी नौशाद आलम शनिवार को घर में पत्नी चांदनी और दो बच्चों के साथ सो रहा था। इसी बीच उसका बड़ा भाई जुनैद आलम शराब के नशे में चाकू लेकर कमरे में दाखिल हो गया। नौशाद जब तक कुछ समझ पाता जुनैद ने चांदनी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान पत्नी को बचाने के प्रयास में जुनैद भी हल्का जख्मी हो गया। किसी प्रकार उसने खुद को तथा अपने दो बच्चों को बचाने में कामयाब हो सका। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी के बाहर चले जाने के...