Balia News: जेएनसीयू में चलाया गया स्वच्छता अभियान
बलिया, अगस्त 14 -- Balia News: बलिया। नशामुक्त एवं विकसित भारत कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता एवं स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं तथा शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. नीरज कुमार सिंह के अलावा काफी संख्या में विद्यार्थी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.