बलिया, जुलाई 24 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। टूटकर गिरे हाईटेंशन तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत के मामले में विद्युत वितरण खंड (द्वितीय-बलिया नगर) में टकरसन फीडर पर तैनात जेई आनंद जायसवाल को निलम्बित कर दिया गया है। जबकि एक निजी कम्पनी के एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) मुकुल उपाध्याय की सेवा समाप्ति के लिए सम्बंधित कम्पनी को पत्र लिखा गया है।

घटना की जानकारी बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव में गुरुवार की सुबह टूटकर जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से सहपुरवा गांव निवासी 60 वर्षीय जनार्दन यादव तथा उनके इकलौते पुत्र 24 वर्षीय राजेश यादव की मौत हो गई थी। इस घटना में विभाग की लापरवाही सामने आई थी। ग्रामीणों के अनुसार घटना के तत्काल बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। आपूर्ति बं...