बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, संवादददाता। मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सभी एसडीएम और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान मतदाता सूची से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई।डीएम ने ने कहा कि बलिया का जेंडर रेशियो कम है। मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी बीएलओ और एसडीएम लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन इस अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दलों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से लोगों को जागरूक करें और महिलाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बूथों के सम्भाजन पर 28 तक आपत्तियां, नेपाली बहुएं ...