बलिया, सितम्बर 18 -- Balia News: बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। 22 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को शांति कमेटी की बैठक एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर के मानस मन्दिर और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक में चर्चा एएसपी ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस को आपसी सौहार्द के साथ परंपरागत तरीके से निकालने को कहा। नगर की सफाई कराने और विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने के लिए नगर पंचायत को निर्देशित किया। कहा कि डीजे की संख्या कम और साइज छोटा होना चाहिए। जुलूस में चलने वाली गाड़ियों की संख्या के साथ ही दोनों समिति के अध्यक्षों से अपने-अपने वॉलेंटियर की सूची उपलब्ध कराने को कहा।

समस्याएं और समाधान बैठक में महावीरी झंडा समिति क...