बलिया, सितम्बर 19 -- Balia News: बेल्थरारोड। नगर में 22 सितम्बर को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस की तैयारियां तेज हो गई हैं। जुलूस को आकर्षक व भव्य बनाने के लिए मानस मंदिर समिति और यूनाइटेड क्लब के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट गए हैं। मानस मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण चौबे ने बताया कि जुलूस मानस मंदिर परिसर से 22 सितंबर को अपराह्न परंपरागत ढंग से पूरे गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी, जिसमें हनुमानजी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी। देवी-देवताओं की झांकियों के अलावा महावीरी अखाड़ों के जांबाज खिलाड़ियों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। जुलूस के समापन पर मंदिर प्रांगण में विजय लाल यादव और उजाला यादव के बीच आकर्षक बिरहा दंगल होगा। इसके अलावा सोनी सिन्हा और देवानंद देव का भोजपुरी रंगारंग कार्यक्रम होगा। उधर जुलूस की पूर्व संध्या पर यान...