Balia News: जिले में दस दिवसीय कैंप करेगी उप्र फुटबॉल टीम
बलिया, अक्टूबर 23 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जनपद में दो से छह नवंबर तक आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश अंडर 17 बालक फुटबाल टीम का प्रशिक्षण शिविर भी जनपद में ही आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की अंडर -17 बालक टीम हेतु संभावित 22 खिलाड़ियों का यह प्रशिक्षण शिविर 23 अक्टूबर से एक नवंबर तक संचालित किया जाएगा। राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या ने 22 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश टीम के 22 खिलाड़ियों की सूची जारी की। शुक्रवार शाम से चयनित खिलाड़ी यहां पहुंचने लगे है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: एमपी इंटर कॉलेज के पांच छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिखाएंगे दमप्रशिक्षण शिविर और टीम की तैयारी बताया जाता है कि डीएवी इंटर कॉलेज, नवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.