बलिया, अगस्त 25 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी (बारावफात) का त्योहार 26 अगस्त बुधवार को मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर शहर समेत जिले भर में तैयारियां जोरों पर है। मुस्लिम बहुल मोह‌ल्लों में मस्जिदों और गलियों तथा घरों में साफ-सफाई के साथ ही रंग-बिरंगे झंडों, झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। शहर के बिशुनीपुर, बहेरी, उमरगंज आदि मोहल्लों में सड़क किनारे हरे रंग के झंडे लगाए गए हैं और भव्य सजावटें की गई है। इससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल है। मुस्लिम लोग इस त्योहार की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। शाम होते ही मुस्लिम बहुल मोहल्ले रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगा उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: कालीन नगरी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां तेज इस त्योहार के दिन बुधवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों से इस्लामी...