Balia News: जिले में आज तेज हवा संग बारिश का अलर्ट
बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से बुधवार को प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से सोमवार को जारी विशेष मौसम संदेश के मद्देनजर जिला कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के किसानों से तैयार धान की फसल की कटाई अगले एक से दो दिनों के भीतर पूरी करने की अपील की है ताकि संभावित बारिश, तेज हवाओं और अतिवृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: आज और कल भारी बारिश की जताई संभावना जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए किसान अपनी तैयार फसलों की कटाई तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.