बलिया, जुलाई 7 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड (बलिया) की 46वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से कुंवर उपवन लॉन-दो में होगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर तथा विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहेंगे।

बैठक की जानकारी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में जानकारी दी। बताया कि बैठक में बैंक के विकास, वित्तीय स्थिति, आगामी योजनाओं, ऋण वितरण, सभी समितियों की भागीदारी तथा सहकारिता आंदोलन को और मजबूत बनाने आदि प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ ही बैंक की भावी योजनाओं के निर्धारण में भी महत्वपूर्ण साबित होगी。

ऋण वितरण की स्थिति अध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय बाद बै...