बलिया, जुलाई 2 -- Balia News: नगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोरक्ष प्रांत की ओर से 25 से 28 जून तक आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग के दौरान घोषित नवीन संगठनात्मक दायित्वों में बलिया विभाग के रसड़ा जिले का जिला संयोजक अतुल मिश्र को बनाया गया। गुरुवार को नगरा में प्रथम आगमन पर उनका स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं के साथ संयोजक ने पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...