Balia News: जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का विजेता बना सनबीम स्कूल
बलिया, नवम्बर 5 -- Balia News: बलिया। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बलिया की ओर से गुरुवार को शहर के चंद्रशेखर नगर में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चैम्पियनशिप में जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल अगरसंडा की टीम विजेता रही। सेंट थामस स्कूल जगदीशपुर उपविजेता हुई। सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि दुर्गा दत्त त्रिपाठी ने विजेता टीम को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला सचिव मुन्ना यादव, विजय कुमार जायसवाल, रेफरी अजय कुमार वर्मा, शिवानंद सिंह, राहुल, सतीश यादव, संस्कार ठाकुर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.