बलिया, जुलाई 30 -- Balia News: बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के जाहिदपुर (झंगहटा) गांव के पास दोहरीघाट सहायक पंप कैनाल में गुरुवार को मछली पकड़ रहे एक युवक के जाल में प्राचीन अष्टधातु की दो मूर्तियां फंस गईं। इसकी खबर फैलते ही पंप कैनाल के पुलिया के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने मूर्तियों को प्राचीन बताते हुए श्रद्धा व्यक्त करते हुए पुष्प चढ़ाकर पूजन भी किया। मूर्तियों के मिलने की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही। लोगों के अनुसार मूर्ति मिलने की जानकारी पुलिस व संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...