Balia News: जाम के झाम से कराह रहा रतसर का सदर बाजार
बलिया, अगस्त 10 -- Balia News: रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय सदर बाजार आए दिन जाम के झाम से कराह रहा है। इसके गांव से बाजार करने आने वाले राहगीरों के साथ स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को बेहद परेशानी झेलनी पड़ती है। कभी-कभी जाम इस कदर हो जाता है कि बच्चों का स्कूल छूट जाता है। जाम का प्रमुख कारण सड़क के दोनों पटरियों पर दुकानदारों द्वारा सामान फैलाकर रखने तथा विपरीत दिशा से वाहन आने के दौरान घंटों जाम का झाम लग जाता है। आश्चर्य तो यह है धूप और बारिश में लोग जाम का झाम झेलते परेशान रहते हैं और पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है।नगरवासियों की मानें तो पटरी पर दुकानदारों के अतिक्रमण, ग्राहकों और निजी वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब वाहन खड़ा करने से जाम का झाम बढ़ा रहा है। बाजार में आवागमन प्रभावित होने से लोगों का जरूरी काम समय पर नहीं हो पाता है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.