Balia News: जागरूकता शिविर में पोषण की दी गई जानकारी
बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: बलिया। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर बुधवार को गड़वार पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या में अपनाने की अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.