Balia News: जागरूकता रैली निकाल शिक्षा के लिए किया प्रेरित
बलिया, जुलाई 14 -- Balia News: नवानगर। स्थानीय ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। नवानगर ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। बच्चों ने 'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे', 'हर घर का यही अरमान, पढ़े-लिखे हर एक संतान', 'बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार' तथा 'शिक्षा है जीवन का आधार, हर बच्चा जाए विद्यालय' आदि नारा लगाते चल रहे थे तथा अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित कर रहे थे। विद्यालय परिसर से शुरू होकर सिकंदरपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.