Balia News: जल्द वापस लौटेंगे कॉलेजों में सम्बद्ध आयुर्वेद चिकित्सक
बलिया, अक्टूबर 31 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। आयुर्वेद अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी और इसके चलते मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए 'हिन्दुस्तान' की ओर से शुरू की गई मुहिम रंग लाती दिख रही है। आम लोगों के हितों से जुड़े इस अभियान का असर हुआ है और विभागीय स्तर पर इसे लेकर लिखा-पढ़ी तेज हो गई है। अस्पतालों में नए चिकित्सकों की तैनाती तो शासन स्तर से ही संभव है लेकिन यहां तैनात जिन चिकित्सकों को गैर जनपदों से सम्बद्ध किया गया है, उनकी वापसी अगले महीने जिले में हो जाएगी।
मुहिम के बाद विभागीय कार्रवाई तेज आयुर्वेद अस्पतालों की बदहाली पर आपके प्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 14 अक्तूबर से अभियान की शुरूआत की। 'दावा बहुत इलाज नहीं'श्रृंखला के तहत लगातार रिपोर्ट प्रकाशित की। विभागीय हालात का जायजा लेने के साथ ही इसके चलते मरीजों को हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.