बलिया, जुलाई 15 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। सबकुछ ठीक रहा तो शहर के मुख्य चौराहों में शामिल नया चौक का नजारा जल्द ही बदला-बदला नजर आएगा। चौक में स्थापित पार्क के सुंदरीकरण के साथ ही यहां आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। अलग-अलग योजनाओं से कई अन्य कार्य कराने के साथ ही यातायात में अवरोध बने सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर को भी हटाया जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व नपा चेयरमैन संत कुमार गुप्त 'मिठाईलाल' के प्रयास से 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से नया चौक सुन्दरीकरण कार्य का मंगलवार की देर शाम को विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया।सुंदरीकरण के तहत यहां होने वाले कार्यों के सम्बंध में वार्ड के सभासद सूरज तिवारी ने पूरी जानकारी दी। बताया कि नया चौक स्थित चन्द्रशेखर आजाद पार्क का सुंदरीकरण करते हुए यहां आधुनिक व आकर्षक एलईडी लाइट ल...