बलिया, नवम्बर 15 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला और महत्वपूर्ण पड़ाव रविवार को होगा। व्रती श्रद्धालु महिला-पुरुष अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। अनुष्ठान के निमित्त घर से घाट तक की तैयारी पूरी कर ली गयी है। शहर के शिवरामपुर, माल्देपुर, महावीर घाट के अलावा शहर के रामलीला मैदान, टाउहाल, आईटीआई परिसर, हाईडिल कॉलोनी में बनाए गए कृत्रिम सरोवरों के आस-पास सफाई, रोशनी और सजावट के इंतजाम किया गया। वहीं कस्बा और ग्रामीण इलाकों के गंगा-सरयू, तमसा नदी घाटों के अलावा प्रमुख सरोवरों और तलाबों घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह व एसपी डॉ. ईरज राजा ने घाटों जाकर तैयारियों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Balia News...