Balia News: जयंती पर पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल को नमन
बलिया, जुलाई 19 -- Balia News: बेल्थरारोड। क्षेत्र के देवराज इंटर कॉलेज पशुहारी परिसर में रविवार को पूर्व मंत्री स्व शारदानंद अंचल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने पूर्व मंत्री के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हें समाजवादी चिंतक बताया। सपा विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि स्व अंचल का जीवन संघर्षों का दस्तावेज है। वह आजीवन गरीबों, मजलूमों के हक की आवाज उठाते रहे। सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि वह जाति धर्म से ऊपर उठकर राजनीति करते थे। सपा जिलाध्यक्ष विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि वह समाजवादी पुरोधा थे। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाजवादी आंदोलन को और तेज किया जा सकता है। विधायक जयप्रकाश अंचल ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। इस मौके पर विनय प्रकाश अंचल, राजन कन्नौजिया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.