बलिया, जुलाई 19 -- Balia News: बैरिया। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर रविवार को कैंप कार्यालय सोनबरसा पर मनाई गई। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अमर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि मंगल पांडे की बंदूक से निकली गोली की चिंगारी तब बुझी जब देश आजाद हो गया। यह मौका है जब हमें उनके सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प लेना चाहिए। बताया कि ईस्ट इंडिया कंपनी के 34वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री में एक सैनिक के रूप में तैनात मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया था, जिसकी चिंगारी पूरे देश में भड़क गई थी। यह भी पढ़ें- शहीद मंगल पांडे की जयंती पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि वह जिले के नगवा गांव के निवासी थे, उनके पद चिन्हो पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्ध...