Balia News: जमीन विवाद को लेकर मारपीट में छह घायल, दो रेफर
बलिया, नवम्बर 28 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोमन टोला गांव में जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
जमीन विवाद में दोनों पक्षों के लोग घायल क्षेत्र के डोमन टोला गांव निवासी अनिल सिंह और शिवनाथ सिंह के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी दो बार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो चुकी है। हालांकि हर बार पुलिस ने दोनों पक्षों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.