बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: पूर, हिन्दुस्तान संवाद। पकड़ी थाना क्षेत्र के उकछी गांव में जमीन के विवाद में एक महिला और उसकी बहन की कथित तौर पर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता चम्पा पत्नी बेदन राजभर ने अपने पट्टीदारों पर गाली-गलौज, लाठी-डंडे से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 10 बजे जमीन के विवाद को लेकर उनके पट्टीदारों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए चम्पा और उनकी बहन मुजुर की लात-घूंसों तथा लाठी-डंडे से पिटाई की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। पीड़िता ने आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पकड़ी थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...