Balia News: जन संवाद में पहुंचे एजीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण
बलिया, अक्टूबर 22 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। अपर महाप्रबंधक (पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर) विनोद कुमार शुक्ल गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। दोपहर में पहुंचे एजीएम ने रेल यात्रियों के साथ जन संवाद किया। बातचीत के आधार पर उन्होंने रेल सुविधाओं का बेहतर और समय पर विस्तार करने का निर्देश दिया।उन्होंने यात्रियों से संवाद कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कुछ रेल यात्रियों ने अलग-अलग तरह की शिकायत करते हुए सुझाव बताया। इसके आधार पर एजीएम ने मातहतों को दिशा निर्देश दिया। एजीएम ने रेलवे के अधिकारियों के साथ स्टेशन के पश्चिम तरफ स्थित पार्क में पौधरोपण भी किया। अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म का निरीक्षण कर साफ- सफाई, यात्री सुविधा एवं यात्रा के दौरान स्वच्छ वातावरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.