बलिया, नवम्बर 5 -- Balia News: बांसडीह। क्षेत्र के हालपुर गांव के प्रशासक/प्रधान दयाशंकर राजभर ने गुरुवार को एसडीएम पुष्कर मिश्र को पत्रक सौंपकर दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि गांवों के दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र पिछले कई माह से ब्लॉक या सीएमओ कार्यालय से जारी नहीं हो रहा है। इससे बच्चों का आधार कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। स्कूलों में नामांकन कराने में भी परेशानी हो रही है। एसडीएम ने नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी कराने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...