बलिया, जुलाई 17 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद के पुलिस महकमा में कांस्टेबल के पद पर तैनात पुरुष और महिला आरक्षी अपनी कड़ी मेहनत और ड्यूटी के साथ-साथ पूरी तन्मयता से पढ़ाई करते हुए सीधी भर्ती परीक्षा पास कर सब इंस्पेक्टर बन गये हैं। इनमें से अधिकांश की पोस्टिंग थानों और कोतवालियों में है।

पुलिस महकमे में सीधी भर्ती परीक्षा शासन की ओर से पिछले दिनों पुलिस महकमा में सब इंस्पेक्टर के लिए सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी थी। इसमें बड़ी संख्या में सिपाही शामिल हुए थे। दो दिन पहले इसका परिणाम घोषित हुआ। इसमें जनपद के अलग-अलग जगहों के रहने वाले युवक-युवतियों के साथ ही यहां पर थानों और कोतवालियों में तैनात सिपाहियों ने भी शानदार सफलता हासिल की है।

सफलता की जानकारी पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस विभाग में वर्तमान समय में कांस्टेबल के पद ...