बलिया, जुलाई 7 -- Balia News: रानीगंज। जनकल्याण, सुख-समृद्धि और दैवीय आपदाओं से रक्षा की कामना को लेकर मंगलवार को मिल्की धाम स्थित महाराज बाबा के मठिया परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

धार्मिक कार्यक्रम भाजपा नेता सूर्यभान सिंह द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अनुष्ठान में 45 बटुकों द्वारा स्वस्तिक वादन व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। साथ ही 21 विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से अभिषेक हवन और विशेष पूजन-अर्चन कराया गया। अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक सूर्यभान सिंह ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन लोक-कल्याण की भावना से प्रेरित है। वह महाराज बाबा से प्रार्थना किए हैं कि बैरिया की जनता पर उनकी कृपा बनी र...