Balia News: जंगला तोड़कर चोरों ने समेटा नगदी और लाखों के जेवर
बलिया, अगस्त 16 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। रसड़ा इलाके में चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पिछले एक-दो माह के अंदर कई वारदात हो चुकी है जिससे लोगों में दहशत है।रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सहाबलुपर निवासी हरेराम यादव के परिवार के लोग शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद मकान के अलग-अलग हिस्सों में सो गये। बताया जाता है कि रात में मकान में लगे जंगला (लोहे का ग्रील) उखाड़कर अंदर दाखिल हुए चोर दो सूटकेश लेकर चले गये। शनिवार की सुबह दोनों सूटकेश मकान से कुछ दूरी पर टूटा हुआ पड़ा मिला। चोरी की घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार की ओर से मामले से डॉयल 112 और पकवाइनार पुलिस चौकी को अवगत कराया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया। हरेराम का कहना है कि चोरी गये सामानों में करीब दो लाख रुपये नगद तथा आठ से दस लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.