बलिया, अगस्त 31 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के एक कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा की मां की तहरीर पर एफआईआर करने के बाद पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही है।कम्पोजिट स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा ने कुछ दिनों पहले शिक्षक की करतूत परिजनों को बतायी थी। इसके बाद शनिवार को लड़की की मां गांव की अन्य महिलाओं के साथ विद्यालय पर पहुंचकर आरोपी शिक्षक मनोज राय की पिटाई कर दी। इसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने छानबीन के बाद छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस सम्बंध में बीएसए मनीष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच बीईओ हनुमानगंज कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। ए...