बलिया, अगस्त 13 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिला अस्पताल में गुरुवार को छह घंटे तक बत्ती गुल रही। इससे जहां चिकित्सीकय व्यवस्था प्रभावित हुई, वहीं भर्ती मरीज गर्मी में बिलबिला गए। बिजली के अभाव में एसी-कूलर और पंखा के साथ इमरजेंसी में रखे आक्सीजन कंसट्रेटर भी बंद पड़ गए। ऐेसे में ह्रदय और श्वास के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली की कटौती से डाक्टर और कर्मचारियों के सरकारी आवास में पानी का संकट खड़ा हो गया। देर शाम मरम्मत के बाद बिजली की सप्लाई शुरू होने पर राहत मिली। जिला अस्पताल में 50 बेड के सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) निर्माण के दौरान जेसीबी की खुदाई करते समय सुबह करीब नौ बजे पानी टंकी तक जाने वाली भूमिगत केबिल कट गई। इसके कारण जिला अस्पताल परिसर की बत्ती गुल हो गई। गर्मी से बिलबिलाए मरीज हाथ पंखा और गमछा डुलाने ...