Balia News: छपरा की टीम ने रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का जीता फाइनल
बलिया, नवम्बर 8 -- Balia News: बैरिया। क्षेत्र के रामनगर में नवयुवक मंगल दल की ओर से आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल मैच शनिवार की रात रामपुर कोड़रहा व छपरा के बीच खेला गया। मैच में छपरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर कोड़रहा की टीम को नौ अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। रामपुर कोड़रहा की टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। खेल के दौरान शानदार रेड और मजबूत डिफेंस देखने को मिला। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुकाबले के अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा, लेकिन छपरा की टीम ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए नौ अंकों से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छपरा टीम के दीपक को मैन ऑफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.