Balia News: चोरी के लैपटॉप संग पुलिस ने एक को दबोचा
बलिया, अक्टूबर 8 -- Balia News: बलिया। गड़वार पुलिस ने बुधवार को चोरी के लैपटाप के साथ थुम्हा उत्तम निवासी उपेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। बताया जाता है कि डायल 112 पीआरवी के जवानों ने आरोपी को पकड़कर थाने पर पहुंचाया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का लैपटाप बरामद कर लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में गड़वार थाने के एसआई अब्दुल हफीज, सिपाही शिवम पटेल, सत्यदेव, जितेन्द्र चौरसिया आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.