Balia News: चोरी की दो गाय के साथ दो गिरफ्तार
बलिया, सितम्बर 16 -- Balia News: फेफना। स्थानीय पुलिस ने चोरी की गाय के साथ बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के अख्तर नट और छाता निवासी गोलू नट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार खोरीपाकड़ गांव के एक व्यक्ति ने बताया था कि मंगलवार की सुबह गायों को दरवाजे पर बांधकर बाजार चला गया। दोपहर में वापस लौटा तो गाय गायब थी। इसके बाद खोजीबन होने लगी। इसी बीच चोरी कि गयी दोनों गायों को लेकर दो लोग रेल पटरी से जा रहे हैं। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- Noida News: दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.