Balia News: चोरी की तीन बाइकों के साथ दो किशोर धराए
बलिया, अगस्त 8 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चोरी के तीन बाइको के साथ दो किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।पुलिस के अनुसार कुछ दिनों पहले शहर के रामपुर उदयभान से एक बाइक चोरी हो गयी थी। इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग चोरी की गाड़ी लेकर बिहार जाने का प्रयास कर रहे है। इसके बाद पुलिस के जवान महावीर घाट-शिवरामपुर घाट पर स्थित ग्रीनफिल्ड-वे अंडरपास के नजदीक वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बताया जाता है कि शहर की ओर से गंगा घाट की तरफ बाइक लेकर जा रहे दो किशोरों को जवानों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। छानबीन में उनके पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी की निकली। इसके बाद पूछताछ के बाद पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर दो और चोरी की मोटरसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.