Balia News: चोरी की चार बाइकों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
बलिया, अगस्त 16 -- Balia News: बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया। इलाके से चोरी एक बाइक के मामले में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली की चोरी की गाड़ियों को चैनपुर बंधा पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया है जिसे बिहार बेंचने के लिए लेकर जाने की तैयारी है। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मौके से सिवान (बिहार) जनपद के गुठनी निवासी पंकज पाल, गुठनी थाना क्षेत्र के डड़ैला निवासी अंशु राम, पुरैना निवासी शिवम प्रजापति तथा आदित्य को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर मोटरसाइकिलों को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से मिली सभी गाड़ियां चोरी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.