Balia News: चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास
बलिया, अगस्त 31 -- Balia News: नगरा। नगर पंचायत की ओर से नगरा-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग को रोशन करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पंचायत द्वारा मुख्य मार्ग के बीच करीब 25 लाख रुपये की लागत से लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाइट परियोजना का शिलान्यास विधि विधान के साथ सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगने से रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी तथा मार्ग रोशन होने से सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। इस मौके पर विजय स्वर्णकार,अखिलेश, सभासद अमरेन्द्र सोनी,चंद्रभान,निर्भय कुमार,उमाशंकर चौरसिया, पप्पू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.